spot_img

(कोरबा) खाकी के रंग कॉलेज के संग कार्यक्रम के अंतर्गत एमसीएमआईटी कॉलेज पहुंची कोरबा पुलिस

Must Read

कानूनी जानकारी, यातायात, साइबर क्राइम, गुड टच बैड टच एवं आत्मरक्षा संबंधी सिखाए गुर

- Advertisement -

कोरबा, 18 फरवरी ( बोल छत्तीसगढ़ )। विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग एवम खाकी के रंग कॉलेज के संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूल,कलेजों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बेड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं। 17 फरवरी 2022 को एमसीएमआईटी कॉलेज कोरबा में खाकी के रंग कॉलेज के संग कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम एसायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में निरीक्षक भावना खंडारे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, आर राकेश जांगडे एमआर रेहाना फातिमा सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण एवम स्टॉफ उपस्थित रहे।

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -