छत्तीसगढ़ की दीक्षा ने 20 वीं अखिल भारतीय सांस्कृतिक युनेस्को संस्था की कत्थक नृत्य स्पर्धा – 2024 में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Must Read

कोरबा जिले सहित राज्य का नाम किया रौशन

पुनः अंर्तराष्ट्रीय कत्थक नृत्य आबुधाबी के लिए चयनित

महाराष्ट्र, 26 मई 2024 ( बोल छत्तीसगढ़ ) पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 20 वीं अखिल भारतीय सांस्कृतिक युनेस्को संस्था की कत्थक नृत्य स्पर्धा – 2024 में प्रतिभागी दीक्षा सिंह ने 22 मई को युवा वर्ग में कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया और 24 मई को आयोजित कार्यक्रम में कोरबा की दीक्षा सिंह ने विभिन्न राज्यों से आये 4500 से भी ज्यादा प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए युवा वर्ग के ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य को गरिबन्धित किया है आप इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स के ईयर की छात्रा है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गुरु पं० मोरध्वज वैष्णव जी की होनहार शिष्या हैं।

इससे पहले भी दीक्षा सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आबूधाबी, दुबई (यूएई) तथा श्रीलंका में आयोजित कत्थक नृत्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व राज्य को गौरवान्वित कर चुकी हैं।

Latest News

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

14 MAR 2026 11:09AM by PIB Delhi केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, श्री जी. किशन रेड्डी, जो वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड...

More Articles Like This