spot_img

जोस बटलर ने लगाया आईपीएल 2022 का पहला शतक, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 गेंदों में पूरी की सेंचुरी

Must Read

नई दिल्ली ,02 अप्रै । राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जारी आईपीएल 2022 के नौवें मुकाबले में शतक जड़ दिया है। आईपीएल 2022 का ये पहला शतक है। बटलर ने 66 गेंदों में 11 चौके और 5 दमदार छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का आईपीएल में ये दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2021 में शतक जड़ा था। मैच की बात करे तो मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के नौवें मैच में शनिवार को टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिकल ने 7 रन बनाए। हालांकि इस दौरान बटलर ने कई शानदार शॉट लगाए और टीम के स्कोर को तेजी से बढ़ाए रखने में मदद की। 
जोस बटलर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उनकी पिछली पांच पारियों पर नजर डाले तो उन्होंने इस दौरान चार अर्धशतक लगाए हैं। 
जोस बटलर ने शतक लगाने के साथ ही अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम हैं, उन्होंने 67 गेंदों में शतक लगाया था। 

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -