Arun Kumar Sandey

spot_img

डिज्नीलैंड मेला के तीन लोगों की मौत पर सांसद ने जताई गहरी संवेदना

Must Read

कोरबा, 26 मई 2024 ( बोल छत्तीसगढ़ ) कोरबा जिला के बुधवारी मेला ग्राउंड में संचालित डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले फूड पाइजनिंग के शिकार तीन लोगों की मौत की खबर ने दुखित कर दिया है ।
कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हॉस्पिटल प्रबंधन से मौत की जानकारी ली व सांसद ने घटना पर दुख जताते हुए गहरी संवेदना ब्यक्त की है व जिला प्रशासन व हॉस्पिटल प्रबंधन से मृतको को सहयोग व अन्य संभावित प्रभावित लोगों को उचित इलाज का ध्यान रखने को कहा है।
बताया गया है कि घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है। मृतकों में 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान हैं, तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Latest News

सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन, एसईसीएल बना चैंपियन

बिलासपुर ,7 फरवरी 2026 :  बिलासपुर स्थित स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई में आयोजित कोल इंडिया...

More Articles Like This