spot_img

तिवारी ने गोकलपुरी में आग लगने से हुई मौतों पर जताया दुख

Must Read

नई दिल्ली ,12 मार्च ( बोल छत्तीसगढ़ )। उत्तर- पूर्व दिल्ली से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनोज तिवारी ने गोकलपुरी की झुग्गियों में लगी आग में हुई मौतो पर गहरा दुख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
श्री तिवारी ने कहा कि घटना दर्दनाक और हृदय को झकझोर देने वाली है और सांसद होने के नाते मैं हर पीडि़त परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीडि़तों के दुख का भागीदार है। 
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए तथा मृतकों के परिजनों को तुरंत एक करोड रुपये की सहायता की घोषणा की जाए। वहीं घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पीडि़तों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा है कि मैंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्यों की उचित व्यवस्था का निर्देश दिया है।

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -