spot_img

पश्चिम बंगाल में 108 नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

Must Read

कोलकाता ,27 फरवरी ( बोल छत्तीसगढ़ )। पश्चिम बंगाल के 20 जिलों की 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।
मतदान 07.00 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। करीब 95 लाख मतदाता 108 नगर निकायों में वार्ड प्रतिनिधियों और महापौरों का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए 2000 से अधिक मतदान केंद्र बनाये गये हैं जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस कर्मी मौजूद हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 18 विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है।
इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 23 फरवरी के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली भाजपा नेता मौसमी रॉय और प्रताप बनर्जी की याचिका खारिज कर दी।

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -