spot_img

पुंछ में एलओसी के करीब भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी

Must Read

जम्मू ,26 फरवरी ( बोल छत्तीसगढ़ )। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने बालाकोट सेक्टर के एक सीमावर्ती गांव से की है। उन्होंने कहा कि हेरोइन एक दर्जन से अधिक पॉलीथिन के पैकेट में भरी हुई पाई गई। उन्होंने बताया कि हालांकि, इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
दिल्ली में 60 लाख रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ी गई महिला
राष्ट्रीय राजधानी में करीब 60 लाख रुपये की हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में 40-वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान उत्तम नगर इलाके के ओम विहार में रहने वाली सुनीता के रूप में की गयी है।
पुलिस ने सुनीता के पास से कुल 60.87 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके पास से 31,167 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। द्वारका क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि हेरोइन आपूर्ति की सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर सुनीता को उत्तर नगर के पास ओम विहार फेज-5 से बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सुनीता ने खुलासा किया कि उसने हेरोइन को संतरा नाम की एक अन्य महिला से खरीदा था।  

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -