पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा कटघोरा थाने का किया गया निरीक्षण

Must Read

थाना में उपस्थित 10 आवेदक एवं अनावेदको की शिकायत सुनकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौके पर ही 06 शिकायत का निराकरण किया गया।

07 दिसंबर ( बोल छत्तीसगढ़ ) पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना/चौकियों का प्रत्येक सप्ताह क्रम से निरीक्षण होना है इसी क्रम में आज दिनाँक 06/12/2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कटघोरा में थाना कटघोरा एवं पु स कें जटगा का निरीक्षण किया गया जिसमें थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक तेज यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र जगटगा सउनि मंतु राम मरकाम एवं विवेचन गढ़ उपस्थित रहे, पुलिस अधीक्षक के द्वारा लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायत एवं थाना में संधारित रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों का निरीक्षण कर सभी विवेचको को काफी महीनों से लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान एवं लंबित शिकायतों का शीघ्र निकाल करने का निर्देश दिया गया और शिकायत निराकरण हेतु थाना में उपस्थित 10 आवेदक एवं अनावेदको की शिकायत सुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही 06 शिकायत का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचको को गंभीरता से सभी लंबित मामलों का निकाल करने निर्देश दिये। साथ ही थाने परिसर की साफ सफाई एवं थाने में सभी प्रकार के रजिस्टरो का अच्छे से संधारण करना और उनका रखरखाव करने के निर्देश दिए।

Latest News

BREAKINGNEWS: ACCIDENT खड़ी ब्रेकडाउन ट्रेलर से मोटरसाइकिल  टकराने पर चालक आई गंभीर चोंट

जबड़ा फटा बहुत मात्रा में हो रहा रक्तस्राव, एस ई सी एल कर्मचारी होने का संदेह ! नकुल पटेल की...

More Articles Like This