spot_img

बजट में निराशा और छलावे के सिवा कुछ भी नहीं – डॉ. रमन सिंह

Must Read

रायपुर, 09 मार्च ( बोल छत्तीसगढ़ )। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार के चौथे बजट को दिशाहीन और निराशा से भरा बजट करार दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी की नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और फूले हुए गुब्बारे जैसा है। इसमें न तो दूरदर्शिता है और न ही दृष्टिकोण है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों और बेटियों के लिए निराशा के सिवाय कुछ भी नहीं है। भूपेश बघेल सरकार हवा में उड़ रही है। इस सरकार ने हवा हवाई बजट पेश किया है। ठोस धरातल पर इस बजट में कोई योजना नहीं है। सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को चौथी बार भी छलावे की सौगात दी है।

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -