spot_img

भगवान राम, सीता व हनुमानजी की वेशभूषा में आए नन्हे-मुन्ने बच्चे

Must Read

निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजा स्कूल परिसर

- Advertisement -

रायगढ़,10 अप्रैल ( बोल छत्तीसगढ़ )। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में रामनवमीं पर्व धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीराम, सीता व हनुमानजी की वेशभूषा में सज-धजकर पहुंचे, जो सभी के मन को लुभा रहे थे। रामनवमीं पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। स्कूल परिसर में आकर्षक रंगोली सजाई गई। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर में भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंज रहा था।
स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में सभी धर्मों के तीज-त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। इसके माध्यम से देश की लोक संस्कृति की जानकारी बच्चों को दी जाती है। इसी कड़ी में रामनवमीं का पर्व भी मनाया गया। इस दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, रंगोली सहित विविध स्पर्धाएं आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों को भगवान श्रीराम, सीता, हनुमानजी के साथ रामायण के अन्य महत्वपूर्ण पात्रों की वेशभूषा में सजाया गया था। बच्चों ने ड्राइंग व रंगोली में भी भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को उकेरा। स्कूल परिसर में शोभायात्रा निकाली गई, जिस पर राम, सीता व लक्ष्मण की वेशभूषा में सजे बच्चे रथ पर सवार होकर निकले। इस दौरान श्रीराम के जयकारे से पूरा स्कूल परिसर गूंज उठा।

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -