spot_img

यूक्रेन में रूस ने उड़ा दी गैस पाइपलाइन, चारों ओर फैली जहरीली हवा, लोगों का सांस लेना हुआ दूभर

Must Read

कीव ,27 फरवरी । यूक्रेन के आंतरिक इलाकों में रूस की सेना प्रवेश कर गई है और तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस की पाइपलाइन उड़ा दी। इससे चारों तरफ धुआं फैल गया और कहा जा रहा है कि आस-पास के वातावरण में जहरीली हवा फैल गई। इस वजह से खारकीव में धुएं के कारण अब सांस लेना भी दूभर होता जा रहा है।
वहीं जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक रूस की सेना कीव से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर एक नदी के किनारे रुकी है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के किनारे-किनारे घेराबंदी कर रखी है। 
बमबारी में मारे जा रहे लोग
रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी कर रही है। ऐसे में न केवल यूक्रेन के लोगों की जान जा रही है बल्कि दूसरे देशों के भी कई नागरिक बमबारी का शिकार हो रहे हैं। इस युद्ध में ग्रीस के 10 लोग मार दिए गए। ग्रीस ने रूस के राजदूत को इस मामले में तलब किया है।
यूक्रेन का दावा, रूस की सेना को पहुंचाया बड़ा नुकसान
एक तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रात में यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध और भी भीषण हो गया था। 
कीव में कुछ जगहों पर गोलीबारी हुई। इस युद्ध में यूक्रेन में पुलों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन में बहुत सारे आम नागरिक भी रूसी सेना के खिलाफ कमर कस चुके हैं। उनका कहना है कि रूस की सेना बेकसूर लोगों पर वार कर रही है। वहीं रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बना रहे हैं। यूक्रेन से लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन से लगभग 1 लाख 20 हजार लोग पोलैंड, मोल्दोवा और अन्य पड़ोसी देश जा चुके हैं। 

Latest News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11केवी टावर सड़क  दुर्घटना

16 नवंबर 20230 ( बोल छत्तीसगढ़ ) बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -