नई दिल्ली ,24 फरवरी। रूस की ओर से यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान ने दुनिया की नींद उड़ा दी है। करेंसी की बात हो या गोल्ड या फिर कच्चे तेल की कीमत, हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कच्चे तेल का हाल : कच्चे तेल की कीमतों में करीब 7 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल, कच्चे तेल की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। ये करीब 8 साल का उच्चतम स्तर है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी का मतलब है कि आने वाले दिनों में घरेलू स्तर पर ईंधन के दाम बढ़ेंगे। आपको बता दें कि भारत की कच्चे तेल की 75 फीसदी से ज्यादा निर्भरता आयात पर है।
गोल्ड का हाल : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच गोल्ड की कीमतें भी साल के उच्चतम स्तर पर हैं। एमसीएक्स पर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,400 रुपए से ज्यादा की तेजी आई और ये उछलकर 51,800 रुपए के पार पहुंच गया।
Must Read
More Articles Like This
- Advertisement -