Arun Kumar Sandey

spot_img

आइसक्रीम फैक्ट्री को किया गया सील

Must Read

नगर निगम और श्रम विभाग द्वारा की गई कार्यवाही

कोरबा 20 अप्रैल 2025 :   शहर के चौपाटी के पास संचालित आइसक्रीम फैक्ट्री के विरुद्ध मिली शिकायत के आधार पर नगर निगम और श्रम विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए श्री देव आइसक्रीम  को सील कर दिया गया है।

नगर निगम तथा श्रम अधिकारियों द्वारा 19 अप्रैल को संयुक्त कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री सील की गई है।
जाँच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में एक 17 साल का नाबालिग भी काम कर रहा था। इस मामले में बाल श्रमिक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण बनाया गया है। अंतरराज्य प्रवासी कर्मकार अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम, न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया है और इसे न्यायालय में प्रकरण लगाया जाएगा। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अजीत वंसत द्वारा नियमों का उलंघन करने वाले फैक्ट्री  के विरुद्ध शिकायत मिलने तथा अन्य समय पर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यों ने कलेक्टर संजय कन्नौजे से किया मुलाकात

स्थानीय समस्याओ पर किया विस्तृत चर्चा सारंगढ़ ,23 अप्रैल 2025:  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे संजय कन्नौजे कलेक्टर के नए पदस्थ...

More Articles Like This