Arun Kumar Sandey

spot_img

निराकरण नहीं तो होगा आंदोलन, 11 सूत्रीय मांगों के साथ SECL को 15 दिनों की चेतावनी : HMS

Must Read

कोरबा : (बांकी मोंगरा)। हिंद मजदूर सभा (HMS), कोरबा एरिया ने एसईसीएल बांकी–सुराकछार उपक्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर 27 जनवरी 2026 को क्षेत्रीय प्रबंधन को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं, पदोन्नति, पारदर्शिता और सुरक्षा से जुड़ी 11 प्रमुख मांगें शामिल हैं।


पेयजल व बिजली व्यवस्था पर सवाल
संघ ने आरोप लगाया कि आवासीय कॉलोनी में बिना फिल्टर किया पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पहले फिल्टर एवं ब्लीचिंग पाउडर से शुद्धिकरण के बाद पानी दिया जाता था। इसी तरह सेकेंड व नाइट शिफ्ट में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या भी उठाई गई है।

अजीत कुमार पांडेय ( एरिया अध्यक्ष – HMS कोरबा )
मनोज सिंह ( सचिव – HMS बगदेवा )


ड्यूटी में पारदर्शिता और भेदभाव का मुद्दा
ज्ञापन में ड्यूटी आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि ड्यूटी लगाने में भेदभाव की शिकायतें मिल रही हैं, जिन्हें नियमों के अनुरूप सुधारा जाए। साथ ही अधिकारियों के निवास पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की प्रथा बंद करने की मांग भी की गई है।
अस्पताल व कर्मचारियों की पदोन्नति
एसईसीएल बांकी अस्पताल में कार्यरत वार्ड अटेंडरों व अन्य कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति शीघ्र किए जाने की मांग रखी गई है। डॉक्टरों के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत तथा बांकी डिस्पेंसरी में आवश्यक मेडिकल मशीनें उपलब्ध कराने की भी बात कही गई है।


कॉलोनी की सफाई व ठेका मजदूरों का पीएफ
आवासीय कॉलोनी की नालियों की नियमित सफाई और कचरा निष्पादन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही ठेका मजदूरों का पीएफ नियमित काटकर बैंक के माध्यम से भुगतान कराने पर जोर दिया गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
क्षतिग्रस्त पुल बना खतरा
शक्ति चौक बांकी मोंगरा के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। इस पुल से स्कूली बसों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में टेंडर जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर संघ ने चिंता जताई है।
15 दिन की मोहलत
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो आमरण अनशन और चक्का जाम जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
कोयला मजदूर सभा ने प्रबंधन से श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की थी लेकिन नजर अंदाज कर दिया गया
15 दिन की जो समय प्रबंधन को दिए थे वह समाप्त हो गया अब यूनियन ने आज की मीटिंग में भारतीय मजदूर सभा एच एम एस ने फैसला लिया है सुराकछार बांकी मोंगरा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन दिनांक 23 फरवरी सुबह 10:00 बजे से उप क्षेत्र कार्यालय गेट के सामने किया जाएगा

Latest News

स्वर्णकार भवन सकरी में अवैध कब्जा समाज ने एफ आई आर एवं भवन कब्जा मुक्त कराने शासन से की अपील।

प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज की सकरी में स्थित भवन पर अभिषेक कुमार के द्वारा कब्जा सरकार से मांग उसके विरुद्ध...

More Articles Like This