Arun Kumar Sandey

spot_img

प्रथम अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में कोरबा जिले के पुलिस विभाग से आरक्षक श्री धीरज पटेल का चयन

Must Read

05 दिवसीय आयोजित होगी प्रतियोगिता लखनऊ उत्तप्रदेश में।

पुलिस विभाग कोरबा  अधि/जवानों समेत बास्केट संघ  द्वारा स्पर्धा में चयनित होने के लिए श्री धीरज पटेल को दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं।

पुलिस मुख्यालय छ0ग0 नया रायपुर अटल नगर के पत्र पृ. क्रमांक- पुमु/अमनि/छसबल/मुख्या/ राय/से-10/आई/275-सी/25 दिनांक 02.04.2025 के माध्यम से   प्रथम अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु कोरबा जिले के पुलिस विभाग से आरक्षक क्रमांक 486 श्री धीरज पटेल का छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल पुलिस टीम में चयन किया गया है। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 07/04/2025 से 11/04/2025 तक लखनउ उत्तरप्रदेश में आयोजित होनी है।
  पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों/ जवानों एवं जिला बास्केटबॉल संघ के द्वारा आर. धीरज पटेल को उक्त स्पर्धा में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Latest News

सतर्कता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एसईसीएल में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

बिलासपुर ,16 अक्टूबर 2025 : केन्द्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एसईसीएल में चलाए जा रहे 3 माह...

More Articles Like This