Arun Kumar Sandey

spot_img

प्रधानमंत्री ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Must Read

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

05 FEB 2026  Released by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया:

“मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में हुई दुर्घटना से अत्यंत दुखी हूँ। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Latest News

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता पर विशेष जोर देने के निर्देकोरबा, 09...

कोरबा, 09 फरवरी 2026 : शासन के निर्देशानुसार वजन त्यौहार 2026 का शुभारंभ आज आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर-1, सेक्टर रामपुर, कोरबा...

More Articles Like This