Arun Kumar Sandey

spot_img

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को रहेंगे जिले के प्रवास पर

Must Read

625.28 करोड़ के 284 विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण व 607.85 करोड़ से अधिक  राशि के 250 कार्यों का होगा भूमि पूजन/शिलान्यास

विभिन्न विभागों के  हितग्राहियों को 2.69 करोड़ से अधिक राशि के करेंगे सामग्री वितरण

102 नव विवाहित जोड़ो को देंगे आशीर्वाद

कोरबा 11 दिसम्बर 2024 ( बोल छत्तीसगढ़ ) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक राशि  के 284 विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत 17.43 करोड़ से अधिक  राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण एवं  607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास शामिल है। साथ ही 400 से अधिक विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 02 करोड़ 69 लाख से अधिक राशि के सामग्री का वितरण करेंगे।
समारोह का आयोजन कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव  छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य  जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Latest News

सतर्कता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एसईसीएल में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

बिलासपुर ,16 अक्टूबर 2025 : केन्द्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एसईसीएल में चलाए जा रहे 3 माह...

More Articles Like This