Arun Kumar Sandey

spot_img

लोक सभा अध्यक्ष ने श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Must Read

Released by PIB Delhi

नई दिल्ली13 फ़रवरी 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंशसंसद सदस्योंपूर्व सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर श्रीमती सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी श्रीमती सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि दी।

श्रीमती सरोजिनी नायडूजिन्हें भारत कोकिला” (नाइटिंगेल ऑफ इंडिया) के नाम से जाना जाता हैएक प्रतिभाशाली वक्तासुविख्यात कवयित्री और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थीं। उनका जन्म 13 फ़रवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था।  उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और वह महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने दिल्ली में लेडी इरविन कॉलेज फॉर विमेन की स्थापना भी की। स्वतंत्रता के पश्चात श्रीमती सरोजिनी नायडू ने संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ।

भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने  16 दिसंबर 1959 को संविधान सदन  के केंद्रीय कक्ष में श्रीमती सरोजिनी नायडू के चित्र का अनावरण किया था।

Latest News

रायपुर : वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक संपन्न रायपुर, 13 फरवरी 2026 (...

More Articles Like This