अलग-अलग Paytm से लेते हैं रुपए, भोले-भाले लोग हो रहे शिकार
बैंक कर्मचारी बनकर लड़की कराती हैं प्रोसेसिंग फीस जमा लड़का बन जाता है बैंक मैनेजर – पर मास्टरमाइंड के नाम अनेक !
आज हम एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना की बात करेंगे, जहाँ लोन दिलाने के नाम पर ठगी ने नाम है – प्रेम कहरा उर्फ बिहारी लाल कमलेश उर्फ राघव तिवारी निवासी अमोदा जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
मास्टरमाइंड प्रेम कहरा का मास्टर प्लान…


इस व्यक्ति प्रेम कहरा ने सैकड़ों लोगों से संपर्क किया। वह दावा करता था कि वह आसानी से पर्सनल लोन, बिजनेस लोन या कोई भी बड़ा लोन दिलवा सकता है। लेकिन उसका असली मकसद सिर्फ और सिर्फ प्रोसेसिंग की आड़ में पैसा वसूलना था – लोन दिलाना कभी उसका इरादा ही नहीं था। लेकिन यह खेल अकेले का नहीं था इसलिए प्रेम को सहयोगी की जरूरत थी उसने जांजगीर के लक्ष्मीनारायण कहरा और जो नंबर पिडित रवि कुमार ग्राम डोमाडीह जिला शक्ति ने उपलब्ध कराया वह Truecaller में रविना आदित्य के नाम से दिखा रहा है अपने साथ जोड़ा और लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी का खेल चालू कर दिया लेकिन इस खेल में हो सकता है कि कुछ अधिकारियों के नाम भी निकल कर सामने आ जाए लेकिन चैनल इसका दावा नहीं करता है।
पीड़ितों के अनुसार, प्रेम कहरा ने किसी से एक लाख तो किसी से दो लाख तो किसी से चार लाख और तो और ग्यारह लाख रुपए तक वसूल किए। ये रकमें “प्रोसेसिंग फीस”, ” के नाम पर ली गईं। पैसे देने के बाद जब लोग लोन की फॉलो-अप करते हैं, तो प्रेम गायब हो जाता या नए-नए बहाने बनाता।
आज तक प्रेम कहरा निवासी अमोदा ने किसी भी व्यक्ति का लोन नहीं निकलवाया है जो अक्सर काले रंग की पल्सर जिसका नंबर BJ 1298 है चलता है यह व्यक्ति कई नामों से अपने आप को ग्राहक को परिचय देता है
सबसे दर्दनाक मामला
मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स , जिसने पैसे वापस न मिलने और लगातार अपमान के कारण एक वर्ष पूर्व ही आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के बाद उसका पूरा परिवार बिखर गया – बच्चे अनाथ, घर-बार बर्बाद, आर्थिक संकट और सामाजिक कलंक ने उन्हें तोड़ दिया। जो जांजगीर निवासी था अब उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ आर्थिक तंगी में जीवन बिताने को मजबूर हैं, यदि जांच हुई तो प्रेम कहरा जैसे व्यक्तियों पर आत्महत्या के लिए दूष्प्रेरण करने का अपराध दर्ज किया जा सकता है इस प्रेम कहरा ने ना जाने कितने परिवारों को तबाही की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया होगा ।
कुछ लोग जो हमें मिलें हैं, उनके नाम आप को बताते हैं जिसमें
१ नाम है रवि कुमार ग्राम-डोमाडीह जिला शक्ति
२ बल्ला कहरा जांजगीर निवासी जो अपने परिजनों के साथ ग्यारह लाख रुपए दे चुके हैं
३ फिरतीन पति परमेश्वर कहरा निवासी जांजगीर
और लम्बी लिस्ट है ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के जिसे खबर में बता पाना मुश्किल है ।
प्रेम कहरा आज भी सक्रिय है। वह रोजाना विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर नए शिकार तलाशता है। इसके गिरोह में एक लड़की Truecaller में जिसका नाम रविना आदित्य हैं ,बैंक कर्मचारी बन कर बातें करती है तो दूसरा लक्ष्मी नारायण कहरा उर्फ राजू कहरा निवासी जांजगीर बैंक मैनेजर बन कर बात करता है ।
यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि हजारों लोगों के साथ हो रही ठगी का एक उदाहरण है। ऐसे फ्रॉड में पड़ने से पहले याद रखें:
– कोई भी वैध लोन एजेंट या कंपनी पहले कभी इतनी बड़ी “एडवांस फीस” नहीं मांगती।
– बैंक या NBFC कभी व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर पैसे नहीं वसूलते।
– अगर कोई “100% गारंटी लोन” का वादा करे, तो समझ लीजिए – यह ठगी है।
सलाह: ऐसे फ्रॉड से कैसे बचें ?
१. कभी भी एडवांस फीस या प्रोसेसिंग चार्ज न दें लोन के लिए। २. केवल RBI रजिस्टर्ड बैंक्स से लोन लें
३. अननोन लिंक/ऐप पर क्लिक न करें, पर्सनल डिटेल्स न शेयर करें।
४. अगर फंस गए हैं तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) या 1930 पर रिपोर्ट करें।
परिवार के सदस्यों के नाम पर कभी भी अनजान व्यक्ति को KYC/ डिटेल्स न दें।
बहुत जल्द शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत होंगें पीड़ित परिवार
यदि आप भी इस प्रकार की घटना से पिडित है आप से अपील है – अगर आप भी प्रेम या ऐसे किसी व्यक्ति के शिकार हुए हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साइबर क्राइम सेल या 1930 (नेशनल साइबर हेल्पलाइन) पर कॉल करें।
=> इससे पहले कि कोई और परिवार उजड़ जाए – यह ठगी रुकनी चाहिए…
सावधान रहें, जागरूक रहें बोल छत्तीसगढ़ न्यूज आपके साथ है। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।



