Arun Kumar Sandey

spot_img

अरदा में सरकारी जमीन में कब्जा कर खेती करने वाले की फसल पर राजस्व विभाग द्वारा की गई जब्ती की कार्यवाही

Must Read

कोरबा 28 नवम्बर 2024 ( बोल छत्तीसगढ़ ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम
अरदा में शंकर सिंह/पिता हरनाम सिंह द्वारा एसईसीएल की अधिग्रहीत 3.4 हेक्टेयर भूमि   पर अतिक्रमण कर लिए गए धान की फसल को राजस्व विभाग द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई है। जिससे इस रकबे में लगे धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को ही केंद्र में विक्रय कर सके।

Latest News

स्वर्णकार भवन सकरी में अवैध कब्जा समाज ने एफ आई आर एवं भवन कब्जा मुक्त कराने शासन से की अपील।

प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज की सकरी में स्थित भवन पर अभिषेक कुमार के द्वारा कब्जा सरकार से मांग उसके विरुद्ध...

More Articles Like This