Arun Kumar Sandey

spot_img

Breaking News Korba : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक उप-निरीक्षक , भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) की कार्यवाही ।

Must Read

रिश्वत लेने के लिए बुलाया था ट्रांसपोर्ट नगर, खुद को हो गया जेल के दर्शन

कोरबा, 5 अप्रैल 2025 : कोरबा में एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंचराम चौहान पिता महेत्तर चौहान निवासी केसला, हरदी बाजार जिला कोरबा द्वारा एसीबी बिलासपुर में यह लिखित शिकायत की गई थी कि उसके पास एक बोलेरो वाहन क्रमांक CG 12- DN 4146 है जिसे बुकिंग में चलाता है। कुछ दिन पहले 11 मार्च 2025 को हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा रात करीब 1 बजे उनके केसला गांव स्थित घर पर आया और बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी को थाना लेकर चलो,इससे डीजल चोरी का कार्य होता है। पंचराम गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था कि बीच रास्ते में मनोज मिश्रा द्वारा गाड़ी को कार्यवाही से बचाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की गई ।

सहायक उप-निरीक्षक मनोज मिश्रा


प्रार्थी द्वारा उतना पैसा देने की क्षमता न होना बोलने पर सहायक उप-निरीक्षक द्वारा गाड़ी को अपने पास रखवा लिया गया। दूसरे दिन सुबह प्रार्थी के वाहन को वापस कर दिया गया और यह कहा गया कि पैसे की व्यवस्था जल्द कर लेना। इस बीच सहायक उप-निरीक्षक कहीं बाहर चला गया और लौटने पर 29 मार्च को पुनः फोन कर हरदी बाजार थाना आकर मिलने व रकम देने के लिए बोला। प्रार्थी रिश्वत रकम नहीं देना चाहता था बल्कि रिश्वत लेते हुए अनावेदक सहायक उप-निरीक्षक को पकड़वाना चाहता था जिस पर शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाए जाने से अनावेदक को पकड़ने की योजना एसीबी द्वारा बनाई गई।
आज 5 अप्रैल को प्रार्थी को सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा के पास मांगी गई रिश्वत रकम में से व्यवस्था हुई राशि 10 हजार रूपये को देने के लिए भेजा गया। सहायक उप-निरीक्षक मनोज मिश्रा का हाल ही में कोतवाली थाना तबादला हुआ है। उसने सुबह 11:30 बजे प्रार्थी से रिश्वत रकम लेकर टीपी नगर चौक आने को कहा था। प्रार्थी दोपहर करीब 1:30 बजे टीपी नगर पहुंचा तब 10 हजार रूपये को लेते हुए मनोज मिश्रा को एसीबी की टीम द्वारा रिश्वत रकम सहित पकड़ा गया। एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के निरीक्षक के एन आदित्य के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी एएसआई को विशेष न्यायाधीश गरिमा शर्मा के समक्ष पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक सुनील सोनवानी ने शासन की ओर से मजबूत पैरवी की और फलस्वरुप आरोपी एएसआई को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 7 माह में पुलिस वालों पर यह लगातार 6 वीं ट्रैप की कार्यवाही है। आज कोरबा में हुई यह ट्रैप कार्यवाही दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। विशेष लोक अभियोजक सुनील सोनवानी ने कहा है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे न्यायालय द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

Latest News

स्वर्णकार भवन सकरी में अवैध कब्जा समाज ने एफ आई आर एवं भवन कब्जा मुक्त कराने शासन से की अपील।

प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज की सकरी में स्थित भवन पर अभिषेक कुमार के द्वारा कब्जा सरकार से मांग उसके विरुद्ध...

More Articles Like This