Arun Kumar Sandey

spot_img

लोकतंत्र की मज़बूती के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सतीश प्रकाश सिंह

Must Read

स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में  इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व..

कोरबा 18 फरवरी 2026 : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु आज 18 फरवरी को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में स्व प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का गठन किया गया।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।


सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एस.आई.आर.का महत्व बताया तथा  18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपने मतदान केंद्र में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया । उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों को विस्तार से बताया तथा युवाओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किये।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना खरे ने स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियों में महाविद्यालय द्वारा  सदैव अग्रणी रूप से सहयोग किये जाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का  संचालन सहायक प्राध्यापक दीपेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे. एल. चौहान, सहायक प्राध्यापक जितेंद्र कँवर, डॉ. अनुराधा तिर्की महाविद्यालय स्वीप नोडल अधिकारी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Latest News

श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा सम्मेलन में 3110 श्रमिकों को...

More Articles Like This