Arun Kumar Sandey

spot_img

प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व सहित प्रशिक्षण प्रबंधन की दी गई जानकारी

Must Read

जनगणना 2027- राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने चार्ज अधिकारियों को दिया विस्तृत प्रशिक्षण

कोरबा, 26 फरवरी 2026:  भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक श्री अशोक मिश्रा एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक तथा मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश पांडे ने जिले के सभी चार्ज अधिकारियों (तहसीलदारो) को प्रशिक्षण प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।


सत्र के दौरान संयुक्त निदेशक द्वारा सीएमएमएस पोर्टल में दर्ज की जाने वाली सभी प्रविष्टियों की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया। उन्होंने प्रशिक्षण बैच तैयार करने, शेड्यूल निर्माण, सभी तहसीलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित करने तथा अटेंडेंस शीट तैयार करने जैसे आवश्यक प्रबंधन कार्यों पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया।


प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण हेतु कार्यक्षेत्र निर्धारण, नक्शे पर लिस्टिंग, मकान सूचीकरण मानचित्र को स्कैन कर सीएमएमएस में अपलोड करने, लैंडमार्क का सटीक उल्लेख सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री मिश्रा ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व तथा विधिक प्रावधानों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रगणक के रूप में कर्तव्य, पर्यवेक्षक के रूप में कर्तव्य, प्रकरण प्रबंधन, निरीक्षणीय अधिकार, भावनात्मक संवेदनशीलता, मकानों को क्रमवार नंबर प्रदान करना, नजरी नक्शा तैयार करना, मकान सूचीकरण एवं मकान गणना प्रपत्रों को सही ढंग से भरना और स्वाग प्रक्रिया के अनुपालन की क्या-क्या महत्वपूर्ण बातें हैं।
सत्र के दौरान पीपीटी (पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन टेक्नोलॉजी) के माध्यम से चार्ज अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे आगामी जनगणना कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, उप संचालक श्री मोहन सिंह कँवर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल तथा चार्ज अधिकारी के रूप में उपस्थित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

Latest News

जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर कोरबा, 26 फरवरी 2026: जिले में शांति एवं...

More Articles Like This

error: Content is protected !!