फाल्गुन पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट में होगी हसदेव आरती, संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

Must Read

कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति द्वारा हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण एवं तटों के सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।


इसी क्रम में प्रत्येक माह की पूर्णिमा को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। आगामी फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2 मार्च 2026 (सोमवार) को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर भव्य हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में समिति के संरक्षक श्री श्रेष्ठ सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में श्री रविन्द्र कुमार पाराशर (उपाध्यक्ष), श्री शैलेश पाण्डेय (उपाध्यक्ष), श्री कीर्ति कुमार अग्रवाल (संयुक्त सचिव) तथा श्री विजय कुमार राठौर (संयुक्त सचिव) शामिल होंगे।
 समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हसदेव आरती में सहभागी बनें। माँ हसदेव की आराधना के इस पावन अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा हसदेव नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के संकल्प को सशक्त बनाएं। आइए, हम सभी मिलकर अपनी जीवनदायिनी हसदेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करें और पर्यावरण संरक्षण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनें।

Latest News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की

02 MAR 2026 7:20AM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए...

More Articles Like This