न्याय के लिए आवाज़ उठाने पर जान से मारने की धमकी
जांजगीर-चांपा : टेम्पल सिटी शिवरीनारायण से एक खबर निकल कर सामने आ रही है कि एक व्यक्ति ने होली के दिन अपने घर के सेप्टी टैंक और पेशाब से बह कर आने वाली गंदे पानी को बाल्टी में भर भर कर बच्चों के ऊपर फेंक रहा था मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन जब लोग गुलाल और रंगों से होली खेल रहे थे तो टेम्पल सिटी शिवरीनारायण में रहने वाला अर्जुन केंवट और उसका साला हरि केंवट अपने घर के सेप्टी टैंक वर पेशाब से बहने और बर्तन और कपड़ा धोने से बहने वाली पानी को नाली के द्वारा एक गढ्ढा खोद कर रखा गया है जिसमें गंदगी भरी रहती हैं बाल्टी में भर-भर कर बच्चों के ऊपर फेंक रहा था
जिसे देख कर लखन लाल सारथी ने अपने दरवाजे पर खड़ा हो कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तभी अर्जून केंवट और हरि केवट और अर्जुन की पत्नी गाली देते हुए लखन के घर में घूस जाते हैं और उसका मोबाईल पटक देते हैं जिससे मोबाइल टुट जाता है लखन को उसी के घर में पटक-पटक कर पिटते है, और रिपोर्ट करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हैं यहां विचार करने वाली बात यह है कि क्या शासन व प्रशासन ऐसी होली को मान्यता देती है ? फिलहाल आवेदक ने थाने में आवेदन ना दे कर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है

