BreakingNews: अनियंत्रित होकर पलटी चार पहिया वाहन – दर्जन भर घायल एक की मौत , घायलों को देखने पहुंचे पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर

Must Read

बीर बहादुर की रिपोर्ट

घायलों को लाया गया बांकी मोंगरा एसईसीएल अस्पताल

कोरबा, 20 मार्च 2026 : बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत एक सड़क हादसा हुआ है, दुर्घटना FORCE TOOFAN वाहन क्रमांक CG 11 BJ 9084 के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई है, जानकारी के अनुसार जहां दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है वहीं एक लगभग 17 से 18 वर्ष की लड़की की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि घायलों को बांकी मोंगरा के एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस भी पहुंच गई साथ ही साथ नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  के भी पहुंचने की सूचना है ।

इसी बीच कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर को जैसे जानकारी मिली तत्काल अपने कार्यकर्ताओं के साथ घायलों को देखने घायलों को बांकी मोंगरा के एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में पहुंचें हैं अस्पताल में पूर्व विधायक के साथ कांग्रेस युवा ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा मधुसूदन दास, मंडल अध्यक्ष बांकी मोंगरा संजय आजाद, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने हालचाल जाना। फिलहाल लोगों का ईलाज हो रहा है ।

Latest News

ACB  बिलासपुर की जांजगीर जिले में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, पकड़ें गए CSPDCL के रिश्वतखोर

अजय कुमार साण्डे CSPDCL जांजगीर का सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत...

More Articles Like This