जबड़ा फटा बहुत मात्रा में हो रहा रक्तस्राव, एस ई सी एल कर्मचारी होने का संदेह !
नकुल पटेल की रिपोर्ट
कोरबा : 12 मार्च 2026 बांकी मोंगरा- अरदा मार्ग के पास खड़ी ट्रेलर क्रमांक CG12 BK 0192 जो ब्रेकडाउन की हालत में खड़ी है, उसमें होण्डा साइन क्रमांक MP 65 MD 7014 जो तेज़ गति से आकर टकराई जिससे मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोंट आई है, जबड़ा फट गया है, बहुत अधिक मात्रा में रक्तस्राव हो रहा है , आसपास खड़े लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है।




